International Research Journal of Commerce , Arts and Science
( Online- ISSN 2319 - 9202 ) New DOI : 10.32804/CASIRJ
**Need Help in Content editing, Data Analysis.
Adv For Editing Content
नीलू गुप्ता - भारतीयता की छाप हाइकु-संग्रह
1 Author(s): DR. SUMAN
Vol - 11, Issue- 2 , Page(s) : 10 - 10 (2020 ) DOI : https://doi.org/10.32804/CASIRJ
वास्तव में भारतीय संस्कृति की अनवरत बहती मंदाकिनी तन और मन को किस प्रकार पवित्र करती है यह बात हर मानव को समझनी चाहिए। अगर आज कोई प्रवासी साहित्यकार यह कहता है कि आज विश्व को भारत की जरूरत है, तो यह कोई सामान्य बात नहीं है। पिछले कई सालों से प्रवास में रहते, उनके कायदे कानूनों का आदर करते हुए, देश और संस्कृति को मन में संजोए हुए, कार्य करने वाली लेखिका नीलू गुप्ता जी का 'गगन उजियारा' हाइकु-संग्रह पढ़ने का सुअवसर प्राप्त हुआ। लेखिका कैलिफोर्निया में विश्व हिंदी दूत के नाम से जानी-मानी जाती हैं। साहित्य की विधा में वह सकारात्मक सोच, विश्वबंधुत्व की बात मात्र न लिखकर-कहकर, अपितु जिंदादिली से जीवन जीने में विश्वास रखती हैं।