International Research Journal of Commerce , Arts and Science
( Online- ISSN 2319 - 9202 ) New DOI : 10.32804/CASIRJ
**Need Help in Content editing, Data Analysis.
Adv For Editing Content
भारतीय नारी का समाज में महत्व : एक संक्षिप्त अवलोकन
1 Author(s): SUJEET KUMAR
Vol - 3, Issue- 2 , Page(s) : 669 - 673 (2012 ) DOI : https://doi.org/10.32804/CASIRJ
समाज में नारी का महत्व किसी भी समाज के विकास स्तर को समझने के लिए उसमें नारी की स्थिति का ज्ञान प्राप्त करना आवश्यक है। नारी कुल जनसंख्या का आधा भाग होती है। उसका पुत्री, पत्नी और माता के रूप में महत्व है। पत्नी के रूप में वह परिवार का संचालन करती है। माता के रूप में वह सृष्टा है। भारत में जननी और जन्म-भूमि को स्वर्ग से भी बड़ा समझा गया है। भारत माता की कल्पना एक देवी के रूप में की गई है। भारतभूमि पर बहने वाली अनेक नदियों-गंगा, यमुना, गोदावरी, कृष्णा, नर्मदा आदि को भी देवी मान कर पूजा जाता है।